मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में किसानों को सहकारी तंत्र से जोड़ने के उद्देश्य से बी-पैक्स सदस्यता महाभियान की शुरुआत 14 अप्रैल से किया गया सहकारिता मंत्री Vishvas Kailash Sarang के मार्गदर्शन में सहकारिता विभाग द्वारा यह अभियान डॉ. B. R. Ambedkar जयंती के अवसर पर प्रारंभ होगा, जो 15 मई 2026 तक चलेगा।
अपैक्स बैंक के प्रबंध संचालक Manoj Gupta ने उज्जैन जिले की नरवर सोसाइटी में इस महाभियान योजना का शुभारंभ किया,
v 
प्रदेश में संचालित 4500 से अधिक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के माध्यम से इस अभियान के तहत 10 लाख से अधिक किसानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समितियाँ (बी-पैक्स) ग्रामीण सहकारी व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं, जो किसानों को ऋण, कृषि आदान, भंडारण और विपणन जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराती हैं। वर्तमान में कई पात्र किसान इन समितियों के सदस्य नहीं हैं, जिससे वे सरकारी योजनाओं और संस्थागत ऋण का पूरा लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

इस महाअभियान के तहत ऐसे सभी गैर-सदस्य किसानों को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें सहकारी सुविधाओं तक सीधी और आसान पहुंच मिल सके। विशेष रूप से छोटे, सीमांत, महिला एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
बी-पैक्स सदस्यता के प्रमुख लाभ:
- किसानों को कम ब्याज दर पर अल्पकालीन एवं मध्यमकालीन कृषि ऋण
- उर्वरक, बीज और कीटनाशक उचित मूल्य पर उपलब्ध
- विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्राथमिकता से लाभ
- सहकारी संस्थाओं के निर्णयों में भागीदारी और लाभांश
- कमजोर और वंचित वर्गों का समावेश
यह अभियान किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा।














