इंदौर में इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज और इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “हमारे नर्सें, हमारा भविष्य — सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं” रखी गई।
कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग पेशे के महत्व, स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. माया पटलिया को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि 19 नर्सिंग स्टाफ सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
अपने संबोधन में डॉ. माया पटलिया ने कहा कि मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए नर्सों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि महामारी, आपदा और हर कठिन परिस्थिति में नर्सें प्रथम पंक्ति में रहकर मरीजों की सेवा करती हैं।
डॉ. स्मृति जी सोलोमन ने कहा कि नर्सों को सशक्त बनाने और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल की कल्पना नर्सों के बिना नहीं की जा सकती।
कार्यक्रम में आर एस राणावत, डॉ. आर सी यादव, डॉ. जीएस पटेल, डॉ. लिली गंजू, मनोज प्रजापत, डॉ. सुदर्शन और डॉ. रीना ठाकुर सहित कई अधिकारी, डॉक्टर, फैकल्टी सदस्य, नर्सिंग स्टूडेंट्स और नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया, जिसने पूरे आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया।










