नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और विचारों को याद किया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि इस वर्ष चंद्रशेखर जी की 100वीं जयंती वर्ष की शुरुआत हो रही है, जो एक समृद्ध और न्यायपूर्ण भारत के उनके सपनों को साकार करने की प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है।
उन्होंने चंद्रशेखर जी को एक साहसी, दृढ़ निश्चयी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित जननेता बताया। पीएम मोदी ने कहा कि वे भारत की माटी से गहराई से जुड़े हुए थे और आम नागरिकों की आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील थे।
प्रधानमंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें चंद्रशेखर जी से मिलने और राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला था, जो उनके लिए प्रेरणादायक रहा।
उन्होंने देश के युवाओं से आह्वान किया कि वे चंद्रशेखर जी के विचारों और उनके प्रयासों के बारे में अधिक से अधिक जानें और उन्हें अपने जीवन में अपनाएं, ताकि भारत के विकास को नई दिशा मिल सके।










